झरिया । धनसार सीआईएसएफ कैंप के सीआईएसएफ जवान के एस राव ने शनिवार की रात विश्वकर्मा परियोजना के जे पैच के पास ड्यूटी के दौरान सिर मे गोली मार ली थी।जहां दुर्गापुर एक अस्पताल मे इलाज के दौरान रविवार की दोपहर मे उसकी मौत हो गई।जवान के मौत के बाद सीआईएसएफ महकमे मे शोक की लहर दौड़ गई।जवान के स्वजन तेलंगाना से सोमवार को दुर्गापुर पहुंचेंगे।फिलहाल उसके शव को मोर्चरी मे रखा गया है।सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं रविवार को झरिया पुलिस विश्वकर्मा परियोजना जे पैच घटनास्थल पहुंच मामले की छानबीन की।झरिया थाना के एएसआई भीम लाल पासवान ने कहा कि इस मामले मे सीआईएसएफ की ओर से आवेदन मिलने के बाद कारवाई की जाएगी।मालूम हो कि एस के राव नामक जवान की ड्यूटी विश्वकर्मा परियोजना के जे पैच मे शनिवार की रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक था।वह रात नौ बजे ड्यूटी के लिए कैंप से निकला था।तभी उसने अपने सर्विसेस राइफल से अपने सिर मे गोली मार ली।धनसार सीआईएसएफ इंस्पेक्टर एसके सिंह ने बताया था कि एसके राव जवान पारिवारिक विवाद के चलते परेशान चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *