अभिषेक मिश्रा

चासनाला श्री श्री सप्त दिवसीय हनुमत महायज्ञ एवं हनुमत प्राण को लेकर गौरी ग्राम स्थित अंकलेश्वर महादेव मंदिर परिसर से बुधवार को गाजे बाजे के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई।जिसमे २०१ कलश महिलाएं एवं बच्चियां माथे पर लिए चल रही थी।
कलश शोभा यात्रा काशी विश्वनाथ से पधारे आचार्य ओंकार नाथ उपाध्याय के नेतृत्व में नया पुल,सुभाष चौक रिवर साइड सुदामडीह होते हुए चासनाला स्थित सूर्यधाम मंदिर दामोदर नदी तट पहुंचा।
जहां काशी विश्वनाथ से पधारे श्री ओंकार नाथ उपाध्याय व उनके सहयोगी आशीष पांडे,अभिषेक दुबे,सोनू पाठक,प्रेम शंकर पांडे जी के द्वारा विधि विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ जल भरनी कार्यकर्म सम्पन्न कराया गया।तत्पश्चात कलश शोभा यात्रा पुनः मंदिर परिसर पहुंचा।इस दौरान जय श्री राम,जय हनुमान के उद्घोष से पूरा क्षेत्र में भक्तिमय माहौल था।
वहीं आचार्य श्री उपाध्याय जी ने बताया की २०फरवरी दिन गुरुवार को यज्ञ प्रारंभ, २६ फरवरी बुधवार को पूर्णाहुति,वही २७फरवरी दिनगुरुवार को महा प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
मौके पर पर यज्ञ समिति के यजमान आनंद महतो,पत्नी शोभा देवी, मंटू महतो, मुखिया बबलू महतो, अलावे पूजा समिति के अशोक महतो,सुनील मलिक,ठाकुर सिंह,बबलू महतो ,अजय महतो,संजय सिंह,पूर्व पार्षद प्रियंका देवी,उचित महतो,चीकू महतो, उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *