अभिषेक मिश्रा
चासनाला । नुनुडीह लाल बंगला स्थित कॉ ए के राय स्मृति भवन में सीपीआईएम की एक बैठक हुई। जिसमें निरसा विधायक अरूप चटर्जी मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता माले नेता सबुर गोराई ने की।बैठक को सम्बोधित करते हुए विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि कुजामा व 6 नम्बर साइडिंग के ठेका मजदूरों को न्यूनतम वेतन का भुगतान करने, भारी प्रदूषण पर रोक लगाने, ग्रामीणों के जमीन के बदले मुआवजा एवं नियोजन देने की माँग को लेकर एमडीओ के खिलाफ 1 मार्च को विशाल प्रदर्शन व घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जमीन के बदले नियोजन एवं मुआवजा की माँग को लेकर सुरँगा के ग्रामीण ढाई माह से धरने पर बैठे हैं। बिना जमीन अधिग्रहण किए प्रबंधन द्वारा उनके जमीन पर जबरन ओबी गिराया जा रहा है।उन्होंने कहा कि रैयतों का जमीन के बदले प्रबंधन मुआवजा एवं नियोजन देती है तो ग्रामीण जमीन देने को तैयार है।

कहा कि एमडीओ के खिलाफ सीपीआईएम की लड़ाई में बीसीकेयू का भी समर्थन है। 9 नम्बर साइडिंग के मजदूरों को 13 हजार रुपये वेतन का भुगतान किया जा रहा है। जबकि 6 नम्बर साइडिंग के मजदूरों को 11 हजार रुपये वेतन का भुगतान किया जा रहा है। उन मजदूरों को 13 हजार रुपये वेतन का भुगतान करना होगा। बैठक में आनंद महिपाल, सबुर गोराई, तुलसी रवानी, शिव कुमार सिंह, प्रमोद कुमार तिवारी, मोहन, सलाउद्दीन अंसारी, बिरेंन गोराई, गोपाल दास,आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *