झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के धर्मशाला रोड स्थित डीडी बिल्डिंग में बुधवार को घर में फंदे से झूलता मिला सब्जी विक्रेता का शव । मामले को लेकर बताया जाता है कि मृतक की पहचान लगभग 45 वर्षीय व्यक्ति सूरज साव के रूप में हुई है, सूरज साव स्टील गेट में थोक सब्जी विक्रेता के दुकान में काम कर अपने परिजनों का भरण- पोषण करता था । बुधवार की सुबह सूरज साव का शव घर में फंदे के सहारे पंखे से झूलता मिला । मामले को लेकर सूरज साव के पुत्र शुभम साव ने बताया कि पिताजी शराब का सेवन करते थे और मम्मी भी नानी घर गई हुई थी, आज सुबह लगभग 9 बजे जब हमने पापा के रूम का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला तो मुझे लगा कि पापा सो रहे हैं । जिसके बाद में अपने काम पर चला गया । जिसके बाद मुझे स्थानीय लोगों ने फोन कर बताया कि तुम्हारे पापा ने आत्महत्या कर लिया है । जिसके बाद मैं तुरंत वहां से भाग कर घर आया तो देखा कि पापा फांसी के फंदे पर झूल रहे हैं । वहीं स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी झरिया पुलिस को दी सूचना मिलते ही झरिया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया में जुट गई है । खबर लिखे जाने तक मृतक ने किन कारणों से आत्महत्या की है यह पता नहीं चल सका है । फिलहाल पुलिस का भी कहना है के मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट रूप से बताया जा सकता है ।

मृतक अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गया है,,,,,
मृतक अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गया है । मृतक की पत्नी व तीन बच्चे हैं । जिसमें सबसे बड़ी बेटी मुस्कान लगभग 16 साल, शुभम लगभग 13 साल और अनमोल लगभग 8 साल का है ।

कुछ दिनों पूर्व वही नया घर खरीद कर परिवार हुआ था शिफ्ट,,,,,,
वहीं मृतक के पुत्र ने बताया कि पहले पूरा परिवार कोइरीबांध में एक ही घर में दादी व चाचा लोग के साथ रहते थे, कुछ महीनो पूर्व ही यहां पर अपना घर खरीद कर मम्मी पापा और हम भाई बहन इस घर में शिफ्ट हुए थें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *