धनबाद । धनबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत पूजा टॉकीज के समीप बुधवार को अनियंत्रित एक्सयूवी पलट गई। जिसके बाद यातायात बाधित हो गया। परंतु यातायात पुलिस की तत्परता से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटा कर यातायात पूर्णरूप से सुचारू कर दिया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पूजा टॉकीज की तरफ से आ रही स्कॉर्पियो संख्या जेएच 10 सी क्यु – 6103 ने एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि बाइक सवार का निजी नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। मामले की जानकारी मिलने पर यातायात पुलिस ने वाहन को जप्त कर यातायात शुरू करवा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *