धनबाद । धनबाद के हाउसिंग कालोनी स्थित डॉ. कैलाश प्रसाद के अस्पताल में टूटे हुए हाथ का ईलाज कराने के बाद 68 वर्षीय वृद्धा की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा करते हुए गेट के बाहर बैठ गए । नाराज परिजनों ने आरोप लगाया कि एनीथेसिया का ओवर डोज देने की वजह से मरीज की जान चली गयी है। इस दौरान सूचना पर जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह भी मौके पर पहुंची, वहीं आरोपी चिकित्सक आशीष बजाज ने सफाई देते हुए लापरवाही से इंकार किया है।घटना के बाद हंगामा होने लगी और मौके पर धनबाद,सरायढेला और भूली थाने की पुलिस पहुंच हंगामा कर रहे परिजनों को शांत कराया । वही परिजन सिविल सर्जन को बुला कर जांच करने एवं अस्पताल पर कार्रवाई की मांग करते दिखें। मृतका का भतीजा और भाजपा नेता दिलीप चौधरी ने मीडिया से बात करते हुये अस्पताल प्रबंधन पर कई गंभीर आरोप लगाए एवं कार्रवाई की मांग की।
