झरिया । धनसार थाना क्षेत्र के धनसार थाना के समीप स्थित बजाज ऑटो शोरूम में लगी आग में लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ खाक । जीसके बाद क्षेत्र में मची अफरा- तफरी । मामले को लेकर बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह लगभग 8 बजे बजाज के बंद शोरूम में अचानक आग लग गई जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने धनसार पुलिस को दी । सूचना मिलते ही धनसार थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और अग्निसमन विभाग को मामले की जानकारी दी । सूचना मिलते ही अग्नि समन विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और बंद शोरूम का ताला तोड़कर आग बुझाने का काम शुरू किया, कुछ देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है । आगलगी की घटना में लाखों रुपए के सामान के नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है और स्थानीय लोगों के अनुसार संभवत शॉर्ट सर्किट के कारण शोरूम में आग लगने की बात कही जा रही है । वहीं आपको बता दे की बजाज शोरूम के मालिक दिनेश हेलिवाल बनारस गए हुए हैं, उनके धनबाद लौटने के बाद ही आगलगी में हुए नुकसान की सही जानकारी मिल पाएगी ।
बनारस गए हुए हैं शोरूम मालिक, शोरूम कर्मी,,,,
वही शोरूम के कर्मी ने बताया कि आग लगी में कुछ गाड़ियां जल गई हैं, शोरूम के मलिक दिनेश हेलिवाल बनारस गए हुए हैं । उनके आने के बाद ही नुकसान का सही आकलन किया जा सकेगा ।
