झरिया । सड़क हादसे में घायल 22 वर्षीय छात्र की इलाज के दौरान मौत हो जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया । मामले को लेकर बताया जाता है कि बनियाहीर में शुक्रवार की देर रात लगभग 2 बजे तेज रफ्तार वाहन के चपेट में आने से राजा पासवान नामक लगभग 22 वर्षीय छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। राजा धनबाद में एक शादी समारोह से डीजे आपरेटर का काम कर अपने घर बनियाहीर लौट रहा था। तभी सड़क पार करने के दौरान रांन्ग साइड से आ रहा एक वाहन ने उसे धक्का मार दिया। जिसके बाद राजा के दोस्तों ने आनन- फानन में उसे इलाज के लिए झरिया के एक नर्सिंग में ले गए । जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल ले जाय गया । जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पाकर स्थानीय लोग व स्वजन ने मुआवजा की मांग को लेकर शनिवार को झरिया- सिंदर मुख्य मार्ग बनियाहीर को जाम कर दिया। जानकारी पाकर झरिया पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत करने का प्रयास किया। पर लोग शांत नही हुए। सड़क के बीच टायर जला कर आवागमन बाधित कर दिया। झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन ने अपने तरह से मदद करने व आरोपित चालक पर कार्रवाई के आश्वासन पर लोग शांत हुए। करीब एक घंटे के बाद सड़क जाम हटा। थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार ने बताया की घटना के बाद रात में वाहन को जब्त कर लिया गया। मृतक के नाना के शिकायत पर कार्रवाई कर वाहन के चालक को जेल भेज दिया गया।

चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था मृतक राजा,,,,,
मृतक राजा पासवान दो भाई व दो बहन में सबसे बड़ा था। छात्र के मौत की खबर सुनने के बाद से मां पिंकी देवी, भाई-बहन, मौसी ज्योति देवी व अन्य परिजनों कर रो- रो कर बुरा हाल है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *