झरिया । शनिवार को अलकडीहा ओपी क्षेत्र स्थित देव प्रभा आउटसोर्सिंग रन क्षेत्र बन गया जहां रैयतों और आउटसोर्सिंग प्रबंधक समर्थकों में हिंसक झड़प हो गई. अलकडीहा ओपी क्षेत्र के जीनागोरा कालीथान स्थित देवप्रभा आउटसोर्सिंग परियोजना में शनिवार की दोपहर में रैयतों की जमीन पर जबरन ओबी डंपिंग तथा जमीन का जबरन अधिग्रहण करने के विरोध में सैकड़ों महिला, पुरुष ग्रामीणों ने पारंपरिक हथियारों से लैस होकर परियोजना में घुसकर परियोजना का काम बंद करा दिया इससे भड़के आउटसोर्सिंग समर्थक परियोजना का काम चालू करने पर अड गए जिससे ग्रामीण भड़क गए और परियोजना के कैंप के समीप आउटसोर्सिंग समर्थकों के साथ जबर्दस्त भिड़ंत हो गई. भिड़ंत के दौरान ग्रामीणों की संख्या अधिक होने के कारण परियोजना समर्थक भाग खड़े हुए.इस दौरान ग्रामीणों ने परियोजना के लगभग एक दर्जन डंपरों,दो डीजल टैंकरों में तोड़फोड़ कर वाहनों को क्षतिग्रस्तबकर दिया तथा लगभग दो दर्जन परियोजना कर्मियों की मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया .दोनों पक्षों के समर्थकों की भिड़ंत के दौरान बेतहाशा मारपीट एवं पत्थरबाजी की घटना में तीसरा थाना प्रभारी सुमन कुमार सहित एक दर्जन ग्रामीण घायल हो गए हैं ,घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल और सीआईएसएफ के जवान पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया घटना के बाद से परियोजना में कम काज ठप है,घटना में घायल मिथुन बाउरी,कालीपद कुंभकार, राजकुमार रजक,चांदनी देवी,बिजौला देवी ,रेखा देवी आदि गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें एसएनएमएमसीएच अस्पताल धनबाद में भर्ती कराया गया है।घटनास्थल पर जोरापोखर अंचल निरीक्षक पंकज भूषण,बलियापुर सीओ प्रवीण कुमार ,सहित अंचल के सभी थाना अधिकारी पुलिस बल के साथ तैनात किए गए हैं.
……
क्या है मामला …. बताते हैं कि जीनागोरा में देवप्रभा की संचालित आउटसोर्सिंग परियोजना वर्षों से उत्खनन कार्य कर रही है.इस दौरान बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराई गई जमीन पर आउटसोर्सिंग परियोजना का मलबा गिराया जा रहा है ओबी डंपिंग के दौरान कुछ रैयतों की जमीन पर मलबा जमा हो जाने से रैयतों की जमीन नष्ट हो गई है. ओबी डंपिंग के चलते सुरंगा से संपर्क वाली सड़क भी बंद कर दी गई है जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को भारी परेशानी होने लगी थी इस वजह से ग्रामीण भड़के हुए थे. जमीन ओबी डंपिंग रोकने,मुआवजा व नियोजन देने तथा बंद की गई सड़कों को खोलने की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा लगातार आंदोलन किया जा रहा है इसी क्रम में शनिवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने पांडव रजक के नेतृत्व में लाठी डंडा,तीर धनुष,तलवार आदि हथियारों के साथ परियोजना को बंद कराने पहाड़ीगोडा पहुंचे थे इधर बंद समर्थकों के साथ मोर्चा लेने को दर्जनों आउटसोर्सिंग समर्थकों ने ग्रामीणों को परियोजना जाने से रोका,जिससे दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया मौके पर समझौता में लगी अलकडीहा ओपी के गिने चुने सिपाहियों को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया, इस दौरान जीनागोरा आउटसोर्सिंग कैंप के समीप सड़क पर धरना दे रहे एक दर्जन महिला पुरुष ग्रामीणों पर आउटसोर्सिंग समर्थकों ने हमला कर दिया हमले के क्रम में समर्थकों ने ग्रामीणों की जमकर पिटाई कर दी . आउटसोर्सिंग समर्थकों द्वारा ग्रामीणों के साथ की गई मारपीट की घटना की सूचना पाकर सारे ग्रामीण कैंप के पास पहुंचकर जो मिला उसे पीट दिया.ग्रामीणों के आक्रोश को देख आउटसोर्सिंग समर्थक सहित सारे कर्मी भाग खड़े हुए,इस दौरान ग्रामीणों ने आउटसोर्सिंग परियोजना के एक दर्जन वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा आउटसोर्सिंग कर्मियों के लगभग दो दर्जन मोटरसाइकिलों में आग लगा दी जिससे आउटसोर्सिंग कंपनी को करोड़ों का नुकसान का सामना करना पड़ा है. समाचार लिखे जाने तक किसी ने भी प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है।
पांडव रजक, ग्रामीण नेता,सुरंगा………
आउटसोर्सिंग परियोजना के संचालक कुंभनाथ सिंह और उसके समर्थक सतीश महतो पर उसकी हत्या कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई बाकी की मांग की गई है.इधर पांडव रजक ने दोनों पर आरोप लगाया कि शनिवार की बंदी की आड़ में उसकी हत्या कराने को औरंगाबाद से शूटर बुलवाया गया था जिसका साक्ष्य वे प्रशासन को देंगे.
प्रवीण कुमार,सीओ,बलियापुर प्रखंड......
सुरंगा क्षेत्र में बीसीसीएल की जमीन पर तथा कुछ रैयती जमीन पर भी ओबी डंपिंग की गई है।आज की घटनास्थल झरिया क्षेत्र में है,वे एसडीएम के निर्देश पर आए है। घटना के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
