कई कंपनी के गुटका का लिया गया सेंपल
झरिया । शनिवार को खाद सुरक्षा आयोग झारखंड व सिविल सर्जन धनबाद के निर्देश पर झरिया में गुटका दुकानों में छापेमारी । छापेमारी के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया । छापेमारी के दौरान सब्जी पट्टी बजरंगी मंडल के दुकान से चार गुटका का सेंपल लिया गया । जिसमें शिखर, सिग्नेचर, बहार और कमला पसंद आदि है । जब्त सेंपल को जांच के लिए भेजा जाएगा । जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी । छापेमारी अभियान को लेकर धनबाद के खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजा कुमार ने सारी जानकारी मीडिया को दी ।उन्होंने कहा कि छापेमारी के दौरान बजरंगी मंडल के दुकान का लाइसेंस भी नही पाया गया ।जिसे लेकर दुकानदार बजरंगी को एक सप्ताह में लाइसेंस बनाने का निर्देश दिया गया है । अगर एक सप्ताह के अंदर दुकानदार लाइसेंस नही बनाता है तो उसकी दुकान सील कर दी जाएगी । आगे भी अभियान भी जारी रहेगी।
