निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । आज 23 जनवरी नेताजी सुभाष चंद्र बोस कमिटी, जामताड़ा के तत्वाधान में नेताजी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर नेताजी सुभाष चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान वीरेंद्र मंडल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के देशभक्ति और संघर्षपूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नेताजी ने अपने अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प से आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनके विचार और आदर्श आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, नेताजी कमिटी के सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। समारोह में वक्ताओं ने नेताजी के विचारों और योगदान को याद करते हुए युवाओं से उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *