धनबाद । CBI की टीम की BCCL मुख्यालय कोयला भवन में दबिश. पीएफ क्लर्क प्रणय सरकार को सात हजार रुपए घुस लेते CBI की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा. एक रिटायर्ड BCCL कर्मी से पीएफ के पैसे की निकासी के लिए क्लर्क प्रणय सरकार रिश्वत की मांग कर रहा था. BCCL कर्मी के द्वारा इसकी शिकायत CBI से की गई. जांच के दौरान CBI ने मामला सही पाया. इसके बाद CBI की टीम ने जाल जाल बिछाकर पीएफ क्लर्क प्रणय सरकार को 7 हजार रिश्वत लेते धर दबोचा है. प्रणय सरकार, कोयला भवन में सीएमपीएफ क्लर्क के पद पर कार्यरत है. सीएमपीएफ से संबंधित कार्य प्रणय सरकार देखता है. CBI की टीम उसके ऑफिस को खंगाल रही है. इसके साथ ही उसके आवास पर भी CBI की टीम जांच पड़ताल कर रही है. सरायढेला में स्थित BCCL की जगजीवन नगर टाउनशिप में दीपक कुमार नाम का BCCL कर्मी कार्यरत थे. उसने BCCL से रिजाइन दिया था. इसके बाद वह अपने पीएफ के पैसे के लिए लगातार कोयला भवन का चक्कर लगा रहे थे. कोयला भवन के सीएमपीएफ विभाग में क्लर्क के पद पर कार्यरत प्रणय सरकार उससे घूस की मांग कर रहा था.
प्रणय सरकार की कार्यशैली से परेशान होकर दीपक ने मामले की शिकायत CBI से की. शिकायत मिलने के बाद CBI ने मामले की जांच पड़ताल की. जांच पड़ताल के दौरान प्रथम दृष्टया मामला सही पाया. इसके बाद आज CBI ने जाल बिछाकर प्रणय सरकार को गिरफ्तार कर लिया है. CBI एएसपी पीके झा ने बताया कि पीएफ क्लर्क प्रणय सरकार को सात हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है. वह एक रियाटर्ड BCCL कर्मी से पीएफ के पैसे की निकासी के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था. उन्होंने बताया कि उसके कार्यालय की जांच पड़ताल अभी टीम कर रही है.
