झरिया । हम सभी युवा साथीयो ने सिर्फ सेवा ओर समर्पण भाव से शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति , समाज सुधार, व्यक्ति विकास और राष्ट्र एकता की चाह से हम मानवता की सेवा करके समाज के उज्ज्वल रूप को ओर निखार कर के लोगो के सामने ला रहे है।

हमारे सभी पूर्व के नेतृत्व कर्ता , संस्थापक अध्यक्ष आदरणीय गोपाल अग्रवाल जी (देशबंधु सिनेमा) से लेकर वर्तमान के अध्यक्ष श्री अमित अग्रवाल तक के सभी आदरणीय अध्यक्षो के नेतृत्व ओर मार्गदर्शन में, हजारो सहयोगियों ओर दानदाताओ के सहयोग से हम सभी हजारों युवा साथियो द्वारा जन सेवा और समाज सेवा के कार्य किये जा रहे हैं।

मंच स्थापना के 41वें वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष्य में आज मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा ने अपने सेवा प्रकल्पों को निरंतर आगे भी क्रियानवीत करने का संकल्प लिया।
साथ ही आज धनसार स्थित धनबाद ब्लड बैंक में युवा साथी ने रक्तदान कर जरूरत मंदों को नया जीवन देने का कार्य किया।

शाखा के दिनेश शर्मा जी ने आज अपने जीवन का 36वां रक्तदान कर अन्य युवा साथियों के लिए प्रेरणा का कार्य किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *