धनबाद । भारतीय मानवाधिकार संगठन द्वारा कार्मेल डिगवाडीह में छात्राओं के साथ जो शर्मनाक कृत्य हुआ है उसकी सही तरीके से जाँच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की जा रही है. जिला अध्यक्ष शिवम कुमार बजाज ने 12 जनवरी दिन रविवार को कहा जिस देश के यशस्वी प्रधानमंत्री महिलाओ की सुरक्षा को लेकर इतने सजग है, उसी देश मे बेटियों के साथ ऐसा होना पूरे समाज के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है. चाहे वह लड़का हो या लड़की किसी के अधिकार क्षेत्र में यह नहीं आता कि आप बिना मर्जी उसके कपड़े उतरवा सके. एक महिला होकर प्रिंसिपल ने ऐसा काम कैसे कर दिया. प्रशाशन को निष्पक्ष जाँच कर कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए एवं दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए । संगठन के आनंद अग्रवाल, आनंद केशरी, सौरभ खडेलवाल, प्रियंका कुमारी, तरणजीत कौर, रवि जालान, अंकित सॉ, अजय कुमार शर्मा, विशाल अग्रवाल, मोहित शर्मा, अमित दोषी, संजय अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, मिहुल गुप्ता, सूर्यकांत उपाध्याय, हर्ष मित्तल, अंकित अग्रवाल, संगीता सिंह, रितिक सराफ, प्रकाश अग्रवाल आदि सभी पदाधिकारियों ने इसकी कड़ी निंदा की है एवं प्रशासन से निष्पक्ष जाँच की मांग की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *