अभिषेक मिश्रा

चासनाला । पाथरडीह थाना परिसर में गणतंत्र दिवस मनाने को लेकर सोमवार को शांति समिति की एक बैठक की गई। वहीं बैठक की अध्यक्षता नये थाना प्रभारी अंशु कुमार तथा संचालन अवर निरीक्षक दिलीप तिवारी ने की । बैठक में क्षेत्र के ग्रामीण तथा गन्यमान्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान नए थाना प्रभारी अंशु कुमार बारी बारी से सभी शांति समिति के सदस्यों से रूबरू हुए।वही 76वा गणतंत्र दिवस शांति सौहार्द में मनाने पर चर्चा हुई। अपने थाना क्षेत्र के बारे में जानकारी ली। बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यो द्वारा अपना अपना परिचय देते हुए सभी ने नये प्रभारी की स्वागत की । मौके पर सेल प्रशाशनिक अधिकारी हरेंद्र सिंह, सहायक अ वर निरीक्षक रामजी रवि, सुधीर सिंह, सैफुल्ला खान, सैदुल खान, मो अकबर, मिस्टर मुबारक, प्रेम निषाद, हैदर अली, अमर कुमार सिंह, मुन्ना सिंह, आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *