झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के बनियाहीर हुसैन नगर में शनिवार के रात मो. साहिल के घर में तीन चोर चोरी के नियत से हथियार के साथ घर मे घुसा था, तभी घर सोये परिजन शोर गुल की आवाज सुनकर उठ गए, जिसमें परिजनों ने झरिया बालुगद के एक चोर को पकड़ लिया । अन्य दो फरार हो गया, इसके बाद मोहल्ले के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई , तभी इस घटना की सूचना लोगों ने झरिया पुलिस को दी झरिया पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे युवक को पकड़ कर थाना लाया, पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं, समाचार लिखे जान तक शिकायत नहीं किया गया है, साहिल का कहना है कि तीन चोर घर मे चोरी के मसकद से प्रवेश किया था । चोर के पास में एक घरधार चाकू भी था जो बड़ी घटना को अंजाम दे सकता था, इसके पुर्व मे भी बीसीसीएल कर्मियों राम बदन भारती व मो. जमरुउदीन के घर मे चोरी हुआ, मोबाइल अन्य सामग्री चोरी हुई थी.
