निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जयंती के शुभ अवसर पर श्री श्री सार्वजनिक माँ काली मंदिर ट्रस्ट स्टेशन रोड जामताड़ा के तत्वाधान में 23 जनवरी प्रातः 7:00 बजे से एक का हाफ मैराथन का आयोजन किया जाना है। हाफ मैराथन प्रतियोगिता को सफल आयोजन करने से संबंधित आज एक बैठक किया गया। जिसमें इस प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को आयोजन समिति की ओर से बालक वर्ग में प्रथम पुरस्कार 25 सौ द्वितीय पुरस्कार 15 सौ एवं तृतीय पुरस्कार 11 सौ रुपय नगद पुरुस्कार रखा गया है, वही बालिकाओं के लिए प्रथम पुरस्कार एक हजार द्वितीय पुरस्कार सात सौ एवं तृतीय पुरस्कार पाँच सौ रुपए नगद पुरुस्कार आयोजन समिति की ओर से दिया जाएगा एवं सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र से भी सम्मानित की जायेगी। आज के बैठक में मुख्य रूप से देबू सरकार, भूपेश गुप्ता, दीपक दुबे, भास्कर चांद, राजकुमार वर्मा, सूरज पासवान, राजकुमार सोरेन, कृष सरकार, मोहम्मद सेफ शामिल थे। इस बात की जानकारी देते हुए देबू सरकार ने बताया कि यह हाफ मैराथन स्टेशन काली मंदिर से प्रारंभ होते हुए, रानी सती मंदिर, डीसी आवास, नामुपाड़ा शिव मंदिर, अजंता वस्त्रालय चौक , वीर कुंवर सिंह चौक , नेताजी सुभाष चौक होते हुए पुण: जामताड़ा स्टेशन काली मंदिर में समाप्त होना है यह हाफ मैराथन 7 किलोमीटर का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *