झरिया । लोदना ओपी क्षेत्र के12 नंबर बस्ती के समीप शुक्रवार की रात अवैध कोयला लोड़ करके ट्रक को निकालने के दौरान ट्रक का एक्शल टूट गया जिससे ट्रक अवैध कोयला डिपु में ही फंस गया और इस कि सुचना किसी ने सीआईएसएफ की गस्ती दल को दे दी । उसके बाद सीआइएसएफ ने छापामारी की। छापामारी के दौरान अवैध कोयले से लदा ट्रक संख्या BR 26 GA 4983 पकड़ा गया।छापामारी होते ही कोयला तस्कर भाग खड़े हुए। ट्रक में 20 टन कोयला लदा होने के बात कहीं जा रही है। सीआईएसफ द्वारा ट्रक को लोदना ओपी के हवाले कर दिया गया है। लोदना पुलिस का कहना है कि सीआईएसफ द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इस छापामारी से कोयला तस्करो में हड़कंप मचा हुआ है। ट्रक के चालक भी भागने में सफल रहे।
बताते हैं कि लगभग एक महीने मुकेश कुणाल और रंजय कुछ स्थानीय युवाओं से सम्पर्क कर लोदना ओपी क्षेत्र के 12 नंबर बस्ती के समीप झाड़ियो में कोयला इकट्ठे करने का काम कर रहे थे।
रात के समय ट्रक के माध्यम से बनियाहीर के रास्ते दूर-दराज इलाकों में भेजने का काम कर रहे थे। कोयला तस्करों द्वारा करीब 50 से 100 के बीच में लोगों को कोयला चोरी करने में लगा रखा है। जो लोदना क्षेत्र के 6 एवं 9 नंबर साइडिंग के अलावा आउटसोर्सिंग परियोजना में भी घुसकर कोयला चोरी करते हैं और उसे बोरों में भरकर स्कूटर एवं मोटरसाइकिल के माध्यम से लोदना 12 नंबर बस्ती पहुंचाने का काम करते हैं। इसके बाद तस्कर उक्त कोयला को खरीदते थे। वह भी दिन के उजाले में यह सब खुलेआम हो रहा था। 12 नंबर बस्ती के रहने वाले लोग भी इस अवैध कोयले के धंधे से काफी परेशान थे। बाइक और स्कूटर काफी तेज गति से चलाया जाता था। जिसके कारण दुर्घटना के आशंका बनी रहती थी।लेकिन वे लोग भय से विरोध नहीं कर पाते थे। लोदना क्षेत्र के किसी भी गली या रास्ते से यदि आप गुजर रहे हैं तो मोटरसाइकिल एवं स्कूटर पर कोयला ले जाते बाइक सवार तेज गति से जाते हुए मिल जाएंगे। यदि आप सावधानी से नहीं जा रहे हैं तो कभी भी दुर्घटना हो सकती है। इधर लोदना ओपी प्रभारी गौरव कुमार ने कहा कि 12 नंबर बस्ती के समीप छापामारी हुई है। ट्रक पकड़ा गया है। जिसमें कोयला लदा हुआ है।सीआईएसएफ द्वारा लिखित शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। कोयला चोरी किसी हाल में चलने नहीं दिया जाएगा।
