झरिया । घनुडीह ओपी प्रभारी सोनू कुमार ने बीती रात दुर्गापुर खटाल के समीप छापामारी कर लगभग दो डंपर कोयला जप्त किया जप्त कोयला को स्थानीय प्रबंधन को सौंप दिया लगभग 80 टन कोयला बताया जाता है। कोयला चोर आसपास के परियोजना से कोयला चुराकर यहां इकट्ठा किए हुए थे इसको बाहर भेजने की तैयारी थी तभी पुलिस को भनक लगे और पुलिस ने छापामारी की। छापामारी से कोयला चोरों में हड़कंप मच गया। ओपी प्रभारी ने कहा कि किसी भी कीमत पर कोयला चोरी बर्दाश्त नहीं करेंगे। छापामारी में झरिया के अंचल अधिकारी मनोज कुमार और सीआईएसएफ के लोग भी मौजूद थे. लगभग 80 टन कोयला बताया जाता है। जपती सूची बनाकर प्रबंधन को सोपा गया । वही मामले में घनुडीह ओपी पुलिस ने जैकी साव समेत चार लोगों पर एफआईआर दर्ज की है ।
