झरीया । झरिया थाना क्षेत्र के ऐना कोलियरी परसाटांड़ के 24 वर्षीय गणेश वर्मा का शव गुरुवार को ऐना कोलियरी छह नंबर चानक के समीप एक पेड़ से रस्सी के सहारे झुलता हुआ मिला।यह खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी झरिया पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद एसएनएमएमसीएच अस्पताल भेज दिया। वही मृतक के जेब से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।वहीं घटनास्थल से मृतक का मोबाइल मिला है।पुलिस मोबाइल को काल डिटेल्स के लिए जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया।इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह के चर्चा है।इधर घटना के बाद स्वजनों का रो रो कर हाल बेहाल है। गणेश छह माह पूर्व पुराना बाजार दरी मुहल्ला मे श्रृंगार स्टोर का दुकान खोला था। मृतक के पिता रामावतार प्रसाद वर्मा ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे गणेश ने थोड़ी देर में आने की बात कहकर घर से निकला था।वह अपने साथ कुर्सी भी लेकर गया था। मगर काफी देर होने के बाद भी गणेश घर वापस नहीं लौटा। बार-बार फोन करने पर भी फोन रिसीव नहीं किया।करीब 11:30 बजे घटना की जानकारी आसपास के लोगों ने दी।
गणेश के मौत को लेकर संदेहात्मक की स्थिति बनी हुई।क्षेत्र मे चर्चा है कि गणेश का जिस स्थान पर लटका हुआ उसका शव मिला है।वह स्थान सूनसान व जंगलनूम्मा है।गणेश का शव पेड़ से लटकते कुछ बच्चों ने पहले देखा था।इसके बाद यह खबर क्षेत्र मे फैली।पिता रामावतार को भी नहीं मालूम है कि आखिरकार उसके बेटे के साथ क्या हुआ।उसे किसी का किसी से विवाद नहीं है।ना ही घर के कोई सदस्य से उसका विवाद हुआ था।हालांकि पुलिस इस मामले मे जांच पड़ताल करने मे जुट गई है।
प्रथमदृष्टया मे तो यह आत्महत्या है।लेकिन मामले की जांच की जा रही है।मृतक के मोबाइल कॉल डिटेल्स खंगाला जाएगा।शशि रंजन कुमार प्रभारी, झरिया थाना
