झरिया । कुसुंडा क्षेत्र के ऐना कोलियरी कार्यालय मे गुरुवार को वार्षिक खान सुरक्षा पखवारा 2024 मनाया गया । इसमें मुख्य रूप से आब्जर्वर के भूमीका में मुख्यालय आइएसओ डीके श्रीवास्तव उपस्थित थे । वही संयोजक के रूप में बसंतीमाता एवं दहीबाडी कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी डी चक्रवर्ती उपस्थित रहे। इस दौरान दामागोडिया कोलियरी प्रबंधक आर नायक, सर्वेयर एस कर्मकार,बसंतीमाता कोलियरी( ई एण्ड एम )आर पासवान ,बीके राय,एस तिर्की, उपस्थित थे। ऐना पीओ ए के झा ने सभी का स्वागत बुके देकर किया ।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर कर किया गया। इस दौरान राष्ट्र एवं कॉर्पोरेट गीत गाकर अधिकारी एवं कर्मियों ने सुरक्षा के साथ उत्पादन लक्ष्य पूरा करने का का शपथ लिया। अधिकारियो के दल ने कार्यालय परिसर मे झंडोत्तोलन किया। कार्यक्रम के बाद अधिकारियों का दल ऐना परियोजना पहुंच कर सुरक्षा मानकों एवं उत्पादन में लगे मशीनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारियों की टीम ने सुरक्षा व्यवस्था को तकनीकी रूप से सही बताया टीम ने अच्छे कार्य करने वाले कर्मियों को पुरस्कृत भी किया।मौके पर कुसुंडा एजीएम कुरेेशी,प्रबंधक ललन कुमार,सर्वेयर काजल मजूमदार आउटसोर्सिंग प्रबंधक शिवम शर्मा,विशाल बाला,अभिषेक सिंह,नवल ,हलधर सिंह आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *