अभिषेक मिसरा

चासनाला सुदामडीह थाना क्षेत्र के भाटडीह भाटडीह स्थित बचन सिंह के बंद पड़े आवास में बुधवार की देर रात अज्ञात चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़ 30 हजार रुपये की सामान की चोरी कर चलते बने।

वही पड़ोसियों ने जब सुबह घर के दरवाजे का ताला टूटा देख घटना की सूचना बचन सिंह को दी। जहाँ घटना की सूचना मिलने पर बचन सिंह के दामाद चासनाला निवासी पंकज सिंह मौके पर पहुँच सुदामडीह पुलिस को सूचना दी।जहाँ सुदामडीह घटना की सूचना पर घटना स्थल पहुंच जांच में जुट गई है।

वही पंकज सिंह ने बताया कि ससुर अक्टूबर माह से पटना से रह रहे हैं घर पर ताला बंद था। चोरों ने आलमीरा तोड़ चांदी के सिक्के, कपड़े व कुछ खुदरा पैसे आदि ले कर फरार हो गए हैं। जिसकी कीमत लगभग 25 हजार बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *