अभिषेक मिसरा
चासनाला । चासनाला,सुदामडीह रिवर साईड दामोदर नदी के सूर्य मंदिर धाम घाट पर महाकुंभ के अवसर पर आयोजित नव दिवसीय श्रीराम महायज्ञ के लिए गुरुवार को यज्ञाधीश धरा धाम प्रयागराज से पधारे श्री श्री 1008 बाल योगी महंथ श्री परशुराम दास महात्यागी के निर्देशन में सूर्य मंदिर धाम घाट के यज्ञ मंडप से गुरुवार को गाजे बाजे रंग गुलाल आतिशबाजी के साथ विशाल कलश शोभा जल यात्रा निकाली गयी। जिसमें 311 महिलाएं व बच्चीयां माथे पर कलश लिए जय श्री राम, जय श्री हनुमान ,जय महाकाल ,आदि नारे लगाते चल रही थी।जिससे सारे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल था।
कलश शोभा जल यात्रा सुदामडीह रिवर साईड दामोदर नदी के सूर्य मंदिर धाम यज्ञ मंडप से प्रारंभ होकर सुदामडीह रिवर साईड दोनों लाईन के बीच रेलवे गेट, चासनाला पुराना थाना, एफ टाईप, के के गेट, चासनाला मोड़, जीएम कार्यालय,2 नम्बर बस्ती एकेडमी स्कूल, डीप माईन,साउथ कालोनी, इंद्रा चौक होते हुए दामोदर नदी के सूर्य मंदिर धाम घाट पर पुनः पहुँची।
जहाँ अयोध्या से पधारे यज्ञाचार्य पंडित रंजीत कुमार शास्त्री सहित पाँच पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल भरणी कार्यक्रम सम्पन्न कराया।
वही त्यागी बाबा ने बताया कि शुक्रवार को मंडप पूजन पञ्चांग पूजन अग्नि प्रवेश यज्ञ मंडप परिक्रमा के साथ महायज्ञ प्रारम्भ हो रहा है।
मौके पर कलश शोभा जल यात्रा में यज्ञाधीश श्री श्री1008 श्री बाल योगी महंथ श्री परशुराम दास महात्यागी,आचार्य पंडित रंजीत कुमार शास्त्री,बमभोली सिंह, संजय सिंह, पप्पू यादव, रंजय सिंह, मनोज कुमार सिंह, डेविट सिंह, अमित। कुमार सिंह,धर्मेन्द्र कुमार सिंह,डॉ बीरेंद्र कुमार के अलावे दर्जनों भक्त शामिल थे।
