जिला प्रशासन की नाकामी के खिलाफ सड़क पर उतरे भाजपाई

झरिया । गिरते कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजपा बस्ताकोला मंडल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। भाजपा नेताओं का कहना है कि जिला प्रशासन और धनबाद पुलिस खुद की सुरक्षा नहीं कर पा रही है तो आम आदमी की सुरक्षा कैसे करेगी। झरिया विधायक रागिनी सिंह के कार्यालय पर गोली चलती है और पुलिस दबाव जांच में विलंब कर रही है। बाघमारा में पुलिस के आला अधिकारी पर जानलेवा हमला होता है। लेकिन खानापूर्ति के लिए इधर उधर छापेमारी कर रही है। जबकि कोयला चोरी को खुलेआम बढ़ावा पुलिस ही देती है। यही कारण है कि पुलिस बेवस है। वक्ताओं ने कहा कि धनबाद में हत्या और गोली चलना आम बात होती जा रही है। लेकिन पुलिस राज्य सरकार के दबाव में हाथ पर हाथ धरे बैठी है। आम आदमी डर डर कर जिंदगी जीने को मजबूर है।

अगर यही रवैया रहा तो धनबाद से व्यवसायियों का धनबाद से पलायन शुरू हो जाएगा। अगर जिला प्रशासन को राज्य सरकार के दबाव से उठकर कानून व्यवस्था दुरुस्त करना चाहिए। इस दौरान मंडल अध्यक्ष तरुण राय, प्रदेश मीडिया प्रभारी बप्पी बाउरी, महामंत्री संतोष रवानी, रामदेव शर्मा, रंजीत दास, शोभा देवी, रूपेश गुप्ता, नंदू साव, रंजीत दास, संजय साव, संजय कुमार, सरिता सिंह, शीला देवी, ईश्वर प्रसाद, अजय वर्मा, अफजल अंसारी, पप्पू वर्मा, राजा पासवान, अजीत मंडल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *