अभिषेक मिसरा
चासनाला । पाथरडीह नुनूडीह स्थित स्व कमरेड ए के राय स्मृति भवन परिसर में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। वार्ता के दौरान क्लीनिक मजदूर अमित कुमार दास ने बताया कि अगस्त से सितंबर तक हम मजदूरों के द्वारा धरना दिया गया था। वहीं धरना के बाद एक यूनियन के कतिपय नेताओं ने कहा था कि एच पी सी लागू कर दिया गया है।लेकिन आज तक हम मजदूरों को एच पी सी नहीं मिल पाया है।जिसमे लगभग 48 मजदूर है इसको लेकर मजदूरों में काफी आक्रोश व्याप्त है।उन्होंने कहा की हम मजदूरों की मांग है की जितना जल्दी हो सके हमारी मांगे पूरी की जाय अन्यथा बाध्य हो कर आंदोलन करने को विवश होना पड़ेगा जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी। वहीं इस मामले पर बीसीजी यू नेता सबूर गोराई ने कहा की मजदूरों के साथ मनमानी की जा रही है,अगर मजदूरों के इस मांगो पर जल्द पहल नहीं किया तो आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा। मै मजदूरों के साथ हु।मौके पर पहलू रवानी,प्रहलाद चौहान, किशोर धीवर,शती मलिक, देवेन आदि उपस्थित थे।
