झरिया । अलकडीहा ओपी क्षेत्र के जीनागोरा में संचालित देव प्रभा आउटसोर्सिंग में हुए हादसे में एक व्यक्ति का मौत दर्दनाक मौत हो गया है । घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार की सुबह हॉलपैक की चपेट में आने से बलियापुर के रहने वाले लगभग 50 वर्षीय मजदूर बलदेव कुंभकार की मौत हो गई है । घटना के बाद क्षेत्र में अफरा – तफरी मच गई । वहीं घटना की सूचना जैसे ही मृतक के परिजनों व ग्रामीणों को मिली काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए । आक्रोशित ग्रामीण शव के साथ कर रहे है हंगामा । ग्रामीण मृतक परिजनों को उचित मुआवजा और नियोजन पर नौकरी देने की मांग कर रहे हैं । वही ग्रामीणों का विरोध देखते हुए अलकडीहा ओपी पुलिस समेत आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा बूझकर मामले को शांत करने का प्रयास कर रही है । वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है । वही खबर लिखे जाने तक सूचना मिल रही थी कि हंगामा कर रहे ग्रामीणों को काबू करने के लिए पुलिस ने ग्रामीणों पर किया लाठी चार्ज ।
