झरिया । कोयलांचल नागरिक मंच झरिया की एक आवश्यक बैठक रविवार को फल मंडी स्थित लक्ष्मण वाटिका में आयोजित हुआ । बैठक में मुख्य रूप से झरिया के ज्वलंत समस्याओं जैसे विस्थापन, पर्यावरण- प्रदूषण मोटेशन एवं सरकारी एजेंसियों के द्वारा बिना सुविधा दिए टैक्स वसूलने के कवायत के लिए बैठक की गई ।जिसकी अध्यक्षता राजकुमार अग्रवाल जी ने किया, वही कार्यक्रम का संचालन नवीन केसरी ने किया । बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में झरिया की समस्याओं पर चर्चा की और लोगों ने कहा कि हमें भी जीने का अधिकार है मगर सरकार की गलत नीतियों एवं सरकारी अधिकारियों के द्वारा मनमानी करने के चलते यहां के नागरिकों का जीवन दुर्बर है। एक तरफ लोगों को विस्थापित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं दूसरी ओर बीसीसीएल प्रबंधन के द्वारा आउटसोर्सिंग कंपनियों से मिलकर प्रदूषण फैलाया जा रहा है । जिससे यहां कई तरह की बीमारियां आम जनता को हो रही है । एक तरफ यहां के जल जमीन का कोई मोटेशन सरकार के द्वारा नहीं किया जा रहा है । जिससे यहां के नागरिक अपने संपत्ति के हक से अपने आप को वंचित महसूस करते हैं और बिना यह हक दिए हुए विभिन्न एजेंसीयों के द्वारा टैक्स वसूलने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं ।ऐसी स्थिति में झरिया के नागरिक गोल बंद है और आने वाले समय में सभी संबंधित पदाधिकारी से बीसीसीएल के सीएमडी से धनबाद उपायुक्त महोदय से झारखंड के मुख्यमंत्री से मिलकर के अपने जीने का अधिकार मांगने का काम करेंगे इसी के साथ आगामी 4 जनवरी को एक और बड़ी बैठक का आयोजन किया जाएगा । जिसमें आंदोलन की घोषणा की जाएगी और झरिया की जनता सड़कों पर उतर कर अपना विरोध प्रकट करेगी । बैठक में राजकुमार अग्रवाल, नवीन केसरी, अमित साव उर्फ दीपू साव, चंद्र प्रकाश चौखानी, सत्यनारायण भोजगाडिया, देवी साव, आरसी पासवान, डॉक्टर मनोज सिंह, सुरेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, अजय वर्मा, अब्दुल कासिम, अखलाक अहमद, नंदकिशोर सिंह, राम लखन गुप्ता, उमा भट्टाचार्य, रामनाथ पाठक, आलोक गोस्वामी, फरीद मलिक आदि लोग उपस्थित थे ।
