धनबाद । सदर थाना क्षेत्र के बरटांड़ बस स्टैंड के समीप बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े एक महिला को निशाना बनाया।सोने की चेन छीनकर बाइक सवार अपराधी फरार हो गए।मामले की सूचना पुलिस को दी गई।जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। भेलाटांड़ के रहने वाले विजय कुमार सिंह अपनी पत्नी मीना देवी के साथ बस स्टैंड पटेल चौक के पास मार्केटिंग के लिए पहुंचे थे।मार्केटिंग के बाद वह घर वापस लौटने के लिए सड़क पर आए।इस दौरान बाइक पर सवार दो अपराधी मीना देवी के गले से सोने की चेन झपट कर फरार हो गए।इससे पहले कि लोग जुटते अपराधी अपने मंसूबे में सफल होकर निकल गए।सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रहें है।आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज पुलिस खंगाल रही है।ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। मीना देवी के पति विजय सिंह ने सदर थाना में लिखित शिकायत की है।जिसमे सोने की चेन की कीमत करीब दो लाख रूपये बताए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *