धनबाद । कारोबारी चेतन साव गोली कांड मामले में धनबाद पुलिस को एक और सफलता मिली है। गेंगेस्टर प्रिंस खान का एक और गुर्गा फजल उर्फ़ फैजल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर से की गई है। गिरफ्तार आरोपी फैजल यूपी का रहनेवाला है। इसके पास से एक पिस्टल दो गोली और एक मोबाईल बरामद हुआ है।

सिटी एसपी अजीत कुमार ने बरवाअड्डा थाना में प्रेस कॉन्फ्रेस में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के पास से बरामद पिस्टल घटना को कारित करने में प्रयुक्त किया गया था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। बता दें कि हाल ही में पुलिस ने प्रिंस के छह गुर्गे को गिरफ्तार की थी। जिनके गिरफ्तारी के बाद चेतन साव गोली कांड समेत दो और मामले का उदभेदन हुआ था। पुलिस की ओर से कार्रवाई जारी है कई और भी गिरफ्तारी होने की संभावना है। बताते चले कि कारोबारी चेतन साव पर विगत 13 दिसंबर को गोली चली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *