अभिषेक मिश्रा

चासनाला । 8 वीं कक्षा के छात्रा की संदिग्ध मौत हो गई, मृतिका के परिजनों ने छात्रा की सहेली पर जहरीला पदार्थ देने का गंभीर आरोप लगाया है । बताया जाता है कि सुदामडीह थाना क्षेत्र के पाथरडीह लोको बाजार रेल कॉलोनी में एक सहेली ने अपनी सहेली के साथ विश्वासघात किया. डिगवाडीह के एक निजी स्कूल की 8 वीं की छात्रा को उसी के एक नाबालिग सहेली ने जहर खिला दिया. गम्भीर हालत में छात्रा को एसएनएमएमसीएच धनबाद में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका की माँ ने बताया कि बेटी लोको बाजार निवासी अपने एक नाबालिग सहेली के यहाँ गयी थी। जिसने जहरीला पदार्थ पिला दिया है। उसने कहा कि सहेली ने खुद चॉकलेट खाया और बेटी को एक शीशी में जहरीली पदार्थ जबरन पिला दिया। जिससे उसकी मौत हो गई है। सुदामडीह थाना प्रभारी सूरज कुमार रजक ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। सरायढेला पुलिस मृतका के बयान के आधार पर फर्द बयान दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित कारवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *