झरिया । अलकडीहा ओपी क्षेत्र के पहाड़ीगोडा और गोल्डन पहाड़ी के नीचे कुसमाटांड़ में सीआईएसएफ और पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दोनों स्थान से लगभग 80 टन कोयला जब्त किया गया है। कोयला तस्कर भागने में सफल रहे। जब्त कोयला को एंटी एसटी जीनागोरा प्रबंधन को सौंप दिया गया है। वहीं कुछ ही दुरी पर स्थित यादव सिंडीकेट के रंजीत सिताराम और दिपू के अवैध माइंस और कोयला डिपु पर अलकडीहा पुलिस और लोदना क्षेत्र के सीआईएसएफ के प्रति उक्त अवैध कोयला डिपु जिनके यहां छापा पड़ा उन लोगों में भारी आक्रोश है नाम नहीं छापने के शर्त पर उन लोगों ने बताया कि अलकडीहा ओपी और बलियापुर थाना क्षेत्र में तिन लोगों का अवैध कोयला का डिपु चल रहा है यादव सिंडीकेट का यहां पहले से अवैध कोयला का काम चल रहा है पुलिस और सीआइएसएफ यादव सिंडीकेट को फायदा पहुंचाने के लिए हम लोगों के यहां छापा मार रही है वहीं कुछ ही दुरी पर यादव सिंडीकेट के अन्तर्गत काम करने वाले रंजीत,सिताराम और दिपु के यहां नहीं यदि पुलिस और सीआइएसएफ को सही में कोयला तस्करी रोकना है तो निरपेक्ष हो कर सभी अवैध कोयला डिपु में एक साथ छापा मारना चाहीए था।
ज्ञात हो विधानसभा परिणाम आने के बाद से पहाड़ी गोडा सुरुंगा,कुसमाटॉड आदि स्थानों पर कोयलें का भंडारण किया जा रहा है और रात में ट्रक के माध्यम से कुसमाटॉड, सिंदरी होते गोविन्दपुर सहित अन्य क्षेत्रों में भेजा जा रहा है। छापेमारी का नेतृत्व सीआईएसएफ के इंस्पेक्टर डीके शर्मा कर रहे थे। बताते हैं कि इसके पूर्व भी सु रूंगा और पहाड़ी गोड़ा में कई बार छापामारी हो चुकी है। लेकिन फिर से कोयले का अवैध धंधा शुरू हो जाता है। लेकिन जब छापामारी होती है तो कोयला तस्कर भाग खड़े होते हैं और कुछ दिनों के बाद फिर से धंधा शुरू हो जाता है।
