धनबाद । धनबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, प्रिंस खान के 6 गुर्गों को धर दबोचा । शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसएसपी एचपी जनार्दनन ने अपने कार्यालय में मामले की जानकारी दी। कहा कि एक बड़े ऑर्गेनाइज्ड क्राइम सिंडिकेट का पर्दाफाश किया गया है, जिसमें 6 बदमाशों को अलग अलग जगह से हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। बताया कि ये अपराधी गैंगस्टर प्रिंस खान के लिए काम कर रहा था। ये पिछले दो महीनों में तीन बड़े आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। एसएसपी ने बताया कि तीन जगह पर छापेमारी की गई जिसमें गिरफ्तार बदमाशों के नाम राजेश कुमार, अजय कुमार सिंह, सागर कुमार बाला, गणेश गुप्ता, प्रियेश कुमार, करण सिंह राजपूत है।

एसएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि कुछ बदमाशों के द्वारा आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी की जा रही है। सूचना मिलते ही गठित एसआईटी की टीम ने तीन अलग-अलग जगह पर छापेमारी की। कहा कि सुराग के आधार पर टेक्निकल अनुसंधान के साथ-साथ हमलोग ट्रेडिशनल के आधार पर भी जांच की। जांच टीम को सूचना प्राप्त हुआ कि कुछ लोग एक दूसरी घटना को अंजाम देने के लिए धनबाद में इकट्ठा हुए हैं, सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम इकट्ठा हो गई, और टीम के द्वारा सूचना के अनुसार शिमला बहाल ब्रिज के पास से तीन क्रिमिनल को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। इसमें राजेश कुमार, अजय कुमार सिंह और सागर कुमार को गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद केंदुआडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत गणेश गुप्ता मोटरसाइकिल में भाग रहता था उसका भी पीछा करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया। इसके बाद प्रियेश कुमार को धनबाद बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अपराधियों पर बरवाअड्डा में कारोबारी चेतन साव पर फायरिंग, तेतुलमारी साइडिंग में फायरिंग, बालियापुर मर्सलिंग यार्ड में फायरिंग का आरोप है इनके पास से कार, बाइक, पिस्टल, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। साथ ही इनसे अन्य कांडों को लेकर भी पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *