धनबाद । शुक्रवार की अहले सुबह गोविंदपुर थाना क्षेत्र के आमाघटा में पार्थ इस्पात प्राइवेट लिमिटेड में आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी दमकल विभाग को दिया। जिसके बाद मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास करती नजर आई। काफी मशक्कत के बाद लगभग 2 घंटे बीत जाने के बाद आग पर काबू पाने में सफल हुए। तब तक काफी नुकसान हो चुकी थी । बता दे की दमकल की एक गाड़ी से पूरी तरह से आग नहीं बुझ पाई थी । जिसके बाद से एक के बाद एक दूसरी गाड़ी आए और दो दमकल की गाड़ियां मिलकर आग को बुझाने में पूरी तरह से आग पर काबू पाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *