रंजीत रवानी
झरिया । सुदामडीह थाना क्षेत्र के मोहलबनी नगीना बाजार चेक पोस्ट के समीप हाईवा के परिचालन से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । रोड के दोनों साइड हाईवा चालक आने जाने वाले वाहनों को ब्लॉक कर दे रहे है । मनमाने तरीके से वाहन चलाने के कारण ट्रक व हाईवा से रोड के दोनों साइड जाम लग जा रहा है । स्थानीय लोगों का कहना है कि यह क्षेत्र सुदामडीह थाना क्षेत्र में पड़ता है, स्थानीय लोग थाना प्रभारी से गुहार लगा रहे है कि इस जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए थाना प्रभारी कोई ठोस कदम उठाए । मंगलवार की शाम को भी एक – डेढ़ घंटा जाम लगा रहा और वाहन रेंगते रहे । आने जाने वाले बाइक, चार चक्का या इमरजेंसी वाहन सभी जाम में फंसे रहे ।
