भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम की शुरूआत


जिला कार्यालय में हुई सदस्यता अभियान पर प्रमंडलीय बैठक

धनबाद । भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की सदस्यता अभियान कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को जिला कार्यालय में एक प्रमंडलीय बैठक हुई। जिसमें मुख्य रूप से मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष किशुन दास ने कहा कि दलित समाज का भाजपा पर अटूट विश्वास है, जिसे हर हाल में बनाए रखना है। हमारे कार्यकर्ता दलित बस्तियों में जाकर उन्हें भाजपा से जोड़ने का काम करेंगे और पार्टी को सशक्त बनाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष किशुन दास दास ने कहा कि जिन क्षेत्र में संगठन कमजोर है उन क्षेत्रों में सदस्य बनाने पर जोर देना है। धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी का दायित्व है कि वह आम जनता को भारतीय जनता पार्टी से जोड़े। साथ ही संगठन के अलावा संगठन के द्वारा किए गए कार्यों को समाज के बीच में रखें। बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा ने लोकसभा चुनाव में भी बेहतर काम किया। जिसका परिणाम है कि भाजपा को एक सांसद मिला। साथ ही विधानसभा में भी अनुसूचित जाति मोर्चा ने बेहतर काम कर जीत दिलाने का काम किया है। शत्रुघ्न महतो ने कहा कि संगठन को पूरे लोकसभा क्षेत्र में अव्वल लाने का हर संभव प्रयास करना है। स्वागत भाषण ग्रामीण जिलाध्यक्ष परेश चंद्र दास ने दिया। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष रंजीत भुइंया ने किया। जबकि संचालन राजेश हरि ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष श्रवण राय, तारा देवी, महावीर पासवान, मानस प्रसून, प्रदेश महामंत्री रंजन पासवान, उपाध्यक्ष राजेश पासवान, प्रदेश मंत्री फूल जोशी, सुनिता दास, मंत्री मीडिया प्रभारी बप्पी बाउरी, प्रकाश दास, प्रकाश बाउरी, महेश पासवान, महानगर जिलाध्यक्ष रामजीत भुइंया, ग्रामीण जिलाध्यक्ष परेश चंद्र दास, बोकारो जिलाध्यक्ष मुकेश बाउरी, जामताड़ा जिले से विश्वजीत कुमार, बलराम हरी, विनय रजवार, रमेश बाउरी, रंजीत दास, विनेश भुइंया, बुलन बाउरी, वंदना बाउरी, सीताराम दास, संजय बागती, शंकर मुंडा, संतोष दास उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *