झरिया । पाथरडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत चासनला के के गेट समीप एक मोटर साईकिल सवार अज्ञात वाहन के चपेट मे आने से बुरी तरह घायल होकर सड़क पर तड़पता देख कुछ स्थानीय युवको द्वारा चासनला सीएचसी अस्पताल ले गए जहाँ डॉक्टर ने गंभीर स्थिति देखते हुए धनबाद रेफर कर दिया वहीं घटना की खबर मिलते ही पाथरडीह थाना प्रभारी पवन चन्द्र पाठक दलबल सहित अस्पताल पहुंच युवक के बेहतर इलाज और घायल युवक के परिजन से सम्पर्क करने के प्रत्यान मे लग गए वहीं एक युवक द्वारा घटना स्थल से घायल युवक के मोबाइल ला कर पुलिस को सौपा जिसके आधार पर घायल की पहचान बेरमो बोकारो निवासी अमनकुमार सिंह के रूप मे हुई खबर पा कर जेलगोरा से साथीगण पहुंच बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए ।
