धनबाद । धनबाद थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के समीप रोड में लावारिस अवस्था मे खड़ी कार में मंगलवार की रात आग लग गई। जिसके बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पिछले 20 दिनों से स्टेशन परिसर में एक लावारिस कार खड़ी थी । जिसके बाद मामले की जानकारी रेल प्रशासन को दे दी गई थी। जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात एका-एक कर में आग लग गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर धनबाद पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंच गए । जिसके बाद दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। वही धनबाद पुलिस ने स्टेशन रोड पर यातायात को पूरी तरह बंद कर दिया है। कार संख्या DL2CAM 6681 हुंडई सैंटरो कार है। स्थानीय लोगों का कहना है की रेल प्रशासन अगर सही समय पर कार को स्टेशन परिसर से हटा देती तो आज यह दुर्घटना होने से बच जाता और एक बड़ा हादसा टल जाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *