झरिया । जोरापोखर थाना क्षेत्र में शालीमार स्थित मुंडापट्टी में मंगलवार को घनी आबादी के बीच दलदलनुमा कचरे के अंबार में एक वृद्ध व्यक्ति गिर जाने के कारण दम घुटने से मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान झरिया थाना क्षेत्र के भागा गाड़ीवान पट्टी निवासी ठेला चालक 66 वर्षीय शंकर प्रसाद सिंह के रूप में हुई। सुचना मिलते ही जोरापोखर पुलिस घटना स्थल पहुंचकर शव को कचरे के ढेर से बाहर निकाल घटना की जाँच में जुट गई है। कचरे की ढेर में शव मिलने की खबर से घटनास्थल के पास के स्थानीय लोगो की भीड़ लग गई। लोगो में तरह तरह की चर्चा का विषय बना हुआ है की आखिरकार शंकर उस तरफ किस कारण से गया था। मृतक शंकर दो शादी किया था। पहली पत्नी के मृत्यु हो जाने के बाद वह फुसबंगला मुंडापट्टी में अपनी दूसरी पत्नी गीता देवी के साथ ही रहा करता था। मृतक के पांच बच्चे है, जिनमे से दो भागा में रहता है। मृतक की पत्नी गीता देवी ने कहा की पिछले तीन दिन से लगातार शराब का सेवन कर रहा था तथा अकेले में बडबड़ाते रहता था। मृतक के पुत्र शंकर प्रसाद सिंह ने कहा की पिसलने के कारण वे कचरे की ढेर में जा गिरे होंगे, जिससे उनकी मृत्यु हो गई है। मृतक की पत्नी तथा बच्चो का रो रोकर बुरा हाल है।
