निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । माय छोटा प्ले स्कूल आजादपाडा़ के प्रांगण में ईसा मसीह के जन्मदिन के पूर्व स्कूल नन्हे- मुन्ने छात्र-छात्राओं के द्वारा क्रिसमस – डे पर आधारित विभिन्न तरह के संस्कृत एवं फैंसी ड्रेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रमों पे नन्हे – मुन्ने बच्चों ने सभी का मनमोह लिए। इस अवसर पे कार्यक्रम में स्कूल के मुख्य संरक्षक दीपक दुबे ने ईसा मसीह एवं क्रिसमस त्योहार से संबंधित बच्चों को अवगत कराये एवं विधिवत् शुभारंभ कीए। इस अवसर पर दीपक दुबे ने बताया कि क्रिसमस आपसी सद्भावना एवं शांति के संदेश का प्रतीक त्यौहार है। जिसमें पूरे विश्व एवं विशेष कर क्रिश्चियन समुदाय के यह प्रमुख त्यौहार है। जिसमें क्रिश्चियन समुदाय ईसा मसीह का उपासना करते हैं साथ ही पूरे दुनिया के लिए शांति का कामना करते हैं। यह त्यौहार मुख्य रूप से आज की रात 12:00 से मनाया जाता है। परंतु आज माय छोटा प्ले स्कूल में नन्हे – मुन्ने छात्र-छात्राओं के लिए मेरी क्रिसमस मनाया गया एवं उन्होंने बताया कि माय छोटा प्ले स्कूल पूरे वर्ष में दशहरा, दीपावली, छठ महापर्व, रामनवमी , मकर संक्रांति , बसंत पंचमी एवं देश के महापुरुषों के जन्म जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अलावे विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का समय-समय पे आयोजित कर सभी छोटे-छोटे बच्चों को अपने पर्व त्यौहार और देश के धर्म एवं संस्कृति से अवगत कराया जाता है। जिससे की आने वाले समय में यह नन्हे – मुन्ने बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ अपने व्यक्तित्व को निखार सके। कार्यक्रम में सफल संचालन में मुख्य रूप से स्कूल के शिक्षिका नाजिया , किरण , हिना एवं खुशी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *