झरिया । झरिया विधानसभा क्षेत्र के देशबंधु सिनेमा हॉल के समीप झरिया भाजपा परिवार के सदस्यों द्वारा भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. शैलेश सिंह चंद्रवंशी जी की याद में आज शाम सार्वजनिक रूप से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ । जहां झरिया विधायक श्रीमती रागिनी सिंह मुख्य रूप से उपस्थित हुई, जहां विधायक श्रीमती सिंह समेत सभी वरिष्ठ कनिष्ठ भाजपा पदाधिकारी और युवा कार्यकर्ताओं ने बारी बारी उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी भावमिनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वही सभी ने उनकी याद में दो मिनट का मौन रख उन्हें नमन किया इस दौरान परिजनों समेत धनबाद श्री विष्णु त्रिपाठी श्री ललन पासवान श्री अवधेश साव श्री अरुण साव श्री स्वरूप भट्टाचार्य श्री दिलीप भारती श्री रोहित बिंद श्री दिलीप आडवाणी श्री अभिषेक पांडेय सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।
