झरिया । बीसीसीएल के लोदना क्षेत्र संख्या 10 के कुजामा ट्रक लोडिंग प्वाइंट पर वर्चस्व को लेकर लगभग 18 राउंड गोली चली । घटना के बाद क्षेत्र में अपरा- तफरी मच गई। पुलिस की मौजदूगी में गोलीबारी की घटी घटना से मजदूरों में दहशत का माहौल है। बताते चलें कि लोदना क्षेत्र के कुजामा ट्रक लोडिंग प्वाइंट मे जमसं बच्चा गुट के समर्थकों ने चेकपोस्ट के समीप प्रदूषण व विस्थापन को लेकर एक सप्ताह से कुजामा देवप्रभा आउटसोर्सिंग का कोयला डिस्पेच और ओबी डंपिंग बंद रखा था। ट्रक लोडिंग चालू करने को लेकर जनता श्रमिक संघ, भाकपा माले, बीसीकेयू के सयुंक्त मोर्चा के लोग मंगलवार को लोडिंग प्वाइंट पर आ गये और मजदूरों के हित में लोडिंग चालू करने का प्रयास करने लगे। इसी क्रम में अज्ञात लोगों ने गोली चलाना शुरू कर दिए । सूचना मिलने पर घनुवाडीह, तीसरा, अलकडीहा, बलियापुर और लोदना ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।भारी संख्या में पुलिस बल घटना स्थल पर मौजूद है। खबर लिखे जाने तक न किसी पर एफआईआर नहीं हुआ है और न किसी की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, घटना के बाद से क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *