झरिया । बस्तकोला क्षेत्र संख्या 9 के दोबारी कोलियरी अंतर्गत सहाना पहाड़ी स्थित सब स्टेशन बिजली घर में बीती रात्रि को केबल चोरों द्वारा अपना निशाना बनाते हुए लगभग पांच लाख की लागत क्वाइल आर्मेचर लेकर चलते बने। जिससे सहना पहाड़ी स्थित रह रहे लगभग तिन सो घरों में पानी की सप्लाई हुई पूरी तरह से ठप। घटना के समय बिजली घर में ड्यूटी पे तैनात इलेक्ट्रिशन बबलू पासवान के साथ हेलफर जीतेंद्र निषाद ने बताया कि रविवार की देर रात्रि लगभग 1 बजे 20 से 25 की संख्या में बिजली घर के चार दिवारी मे सेंधमारी कर सब स्टेशन पर धावा बोल दिया और सर्व प्रथम ड्यूटी पे तैनात हम दो कर्मियों को गाली गलौज व मारपीट करते हुए मोबाइल जप्त कर बंधक बना लिया। जिसके बाद मैन स्विच को काटकर ट्रांसफार्मर से बिजली तेल दो सौ लीटर नीचे जमीन पर गिरा दिया और एक एक कर पार्ट पुर्जे खोलकर ट्रांसफार्मर मे लगे कॉपर लेकर चलते बने। घटना के संबंध में कर्मियों ने सीआईएसएफ के पैट्रोलिंग टीम पर आरोप लगाते हुए कहा कि इसके पूर्व मे भी चोरों द्वारा बिजली घर को निशाना बनाकर लूटपाट किया गया है। उसके बाद भी सीआईएसएफ की टीम नियमित रूप से पेट्रोलिंग नही करती है। जिसका खामियाजा ड्यूटी पे तैनात कर्मियों को मारपीट व बंधक बनकर चुकाना पड़ता है। इधर घटना के संबंध में दोबारी प्रबंधक ने बताया कि कर्मियों द्वारा चोरी की घटना की जानकारी मिली है जिसका आकलन किया जा रहा है। तत्पश्चात क्षेत्रीय थाना मे लिखित शिकायत दर्ज कराने के साथ साथ सीआईएसएफ के कंट्रोल रूम को भी लिखित शिकायत किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *