झरिया । किड्स गार्डन सेकेंडरी स्कूल झरिया के जूनियर विंग में आज क्रिसमस के त्योहार से छोटे छोटे बच्चों को अवगत कराया गया और क्रिसमस मनाया गया। विद्यालय निदेशक डॉ श्रीमती शोभा सिन्हा, प्रचार्या डॉ. स्नेहलता और इंचार्ज श्रीमती रोजी फ्रांसिस ने सामूहिक रूप से क्रिसमस कैंडल जला कर छात्रों के साथ मिलकर केक काटे। तत्पश्चात सांता क्लॉज के आगमन से संपूर्ण विद्यालय खुशियों से भर उठा। रंगारंग कार्यक्रमों में स्तुति आराधना, क्रिसमस खुशबु लाया है गीतों पर नृत्य तथा गोवा नृत्य पर सभी छात्रों के साथ उपस्थित सभी जन झूम उठे। सांता क्लॉज़ के नृत्य ने सभी को खुशियों से भर दिया। अंत में कठपुतली शो ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया और सभी अभिभावक गण कार्यक्रम की बहुत सराहना किये। सभी त्योहारों को मनाने के पीछे विद्यालय का यह उदेश्य होता है कि बच्चों को सभी धर्मो की समता को बताकर उसके प्रति सम्मान को सिखाया जाय। कार्यक्रम का निर्देशन इंचार्ज श्रीमती रोजी फ्रांसिस के द्वारा किया गया था और सहयोगी शिक्षक थे श्रीमती नितु सिंह, नयन मिस, सौमिता मिस, अनिमेश सर, आयुशी मिस, जिगनाशा मिस और खुशबु मिस।
