झरिया । बाटा मोड़ झरिया स्थित चौक पे हाल हि में पूर्व विधायक पूर्णिमा निरज सिंह के द्वारा हाई मास्ट लाइट लगाया गया था, जिसके शिलापट्ट को विरोधियों ने तोड़ दिया है जिसकी मै कड़ी निंदा करता हुँ पूर्णिमा निरज सिंह ने झरिया में विकास की है और आगे भी वो झरिया के जनता की सेवा करती रहेंगी । विपक्षी उनका नाम शिलापट्ट से हटा सकती है मगर झरिया की जनता के दिल से नहीं उक्त बाते झरिया नगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रत्नेश यादव ने कहा। आगे यादव ने कहा की प्रशासन मामले की जाँच करके दोषियों पर कार्रवाही करें नही तो कांग्रेस उग्र आंदोलन के लिए वाध्य होगा।
