निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । आज दिनांक 13 नवंबर 2024 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय, 08 सामान्य प्रेक्षक, नाला विधानसभा क्षेत्र अभिजित सिंह, सामान्य प्रेक्षक 09 जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र महिंदर पाल, पुलिस प्रेक्षक विवेक सिल सोनी एवं पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम वकारिब के द्वारा विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त नव निर्मित पॉलीटेक्निक कॉलेज पाथरचपड़ा स्थित मतगणना सह वज्रगृह स्थल का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त, सामान्य एवं पुलिस प्रेक्षक के द्वारा वज्रगृह की तैयारियों का जायजा लिया गया एवं विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त एवं प्रेक्षकों के द्वारा वज्रगृह में इवीएम के रख-रखाव की व्यवस्था, मतगणना कक्ष, पोलिंग पार्टी रूट, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं उन्होंने सीसीटीवी कैमरा, पंडाल, स्ट्रांग रूम, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था,शौचालय आदि की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। इस दौरान वज्रगृह में चल रहे कार्यों को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, अपर समाहर्त्ता पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
