निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । नाला विधानसभा क्षेत्र के कुंडहित प्रखंड अंतर्गत बागडेहरी फुटबॉल मैदान में आज झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के स्टार प्रचाकर सह विधायक कल्पना सोरेन चॉपर से जे एम एम प्रत्याशी रविन्द्र नाथ महतो के पक्ष में वोट मांगने पहुंची। जहां रविन्द्र नाथ महतो व गठबंधन के नेता और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर कांग्रेस नेता फुरकान अंसारी, जे एम एम नेता परेश यादव, कैलाश साव, सागिर खान, रविन्द्र दुबे, राजद जिलाध्यक्ष दिनेश यादव व अन्य नेता मौजूद रहे। जहाँ कल्पना सोरेन ने सभा को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस, जे एम एम, राजद के एक एक सियाही मिलकर फिर एक बार रविंद्र नाथ महतो को विधायक बनाइये और हेमन्त सोरेन को मुख्यमंत्री बनाकर झारखंड को संवारने के काम करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग बाहर से बडे बडे मंत्री और नेता ला रहे हैं, वो लोग यहां की जनता की हित के लिए नही बल्कि यहां के खनिज संपदा पर कब्जा करने आ रहे हैं। वहीं रविन्द्र नाथ महतो ने कहा कि पूरे भारत वर्ष में एक ही युवा मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन हैं और उन्होंने यहां के आदिवासी, मूलवासी व अन्य के लिए जो योजना चला रहे हैं वो सभी योजनाओं को दूसरे राज्य के मुख्यमंत्रीयों ने भी अपना कर काम कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि झारखण्ड के गरीबों के लिए झारखण्ड के मुख्यमंत्री ने बहुत सारी योजना चला रहे हैं जिसका फायदा यहां के लोगों को मिल रहा है। इस मौके पर अशोक मंडल, असीम मंडल, कुणाल महतो, खिरोद महतो, पंकज झा, आशीष तिवारी, बिष्णु मुर्मू, अनूप यादव, अशोक माजी, पूर्णिमाधर, मेरी मरांडी व अन्य मौजूद थे।
