निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एहतेशाम वकारीब को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पु०नि०, जयन्त तिर्की के नेतृत्व में पु०नि०, देवेन्द्र कुमार वर्मा, साईबर अपराध थाना, जामताड़ा एवं अन्य पुलिसकर्मी को शामिल करते हुए जामताड़ा थानान्तर्गत ग्राम पोसोई एवं करमाटाँड़ थानान्तर्गत ग्राम लोहरबंधा में साईबर अपराधियों के विरूद्ध छापामारी कर साईबर अपराध कारित करते हुए (1) कबीर शेख, उम्र 24 वर्ष, पिता कलामुद्दीन शेख (2) राखाल रक्षित, उम्र 23 वर्ष, पिता धरनी रक्षित दोनों ग्राम पोसोई, थाना जामताड़ा (3) रजाक अंसारी, उम्र 32 वर्ष, पिता स्व० कुटका मियाँ, ग्राम लोहरबंधा, थाना करमाटाँड़ तीनों जिला जामताड़ा को सैट फर्जी मोबाईल, आठ सिम, 26 हजार रुपए नगद के साथ पकड़ा गया।

इस संबंध में इनके विरूद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना कांड संख्या दिनांक 67/24 22.10.2024 धारा 111(2 (ii)/317(2)/317(4)/318(4)/319(2)/ 336(3)/338/340(2) 3(5) Β.Ν.S 2023 &66 (B) (C) (D) IT.ACT. के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है।
इनलोगों का अपराध करने की शैली (1) फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करके सोलह अंक का ATM No., CVV No., एवं OTP No. प्राप्त कर विभिन्न E WALLET एवं फर्जी बैंक खातों के माध्यम से अपने खातों में TRANSFER करते हैं तथा साईबर ठगी करना। (2) SBICREDIT/DEBIT CARD बंद होने की बात बताकर एवं लोगों को झांसा में लेकर उनके मोबाईल में स्क्रिन सेयरिंग एप जैसे ANYDESK, TEAM VIEWER डाउनलोड करवाकर CREDIT/DEBIT CARD सभी तरह का गोपनीय जानकारी प्राप्त कर साईबर ठगी करना। गिरफ्तार अभियुक्त की आपराधिक इतिहास (1) यह कि प्राथमिकी अभियुक्त कबीर शेख पूर्व में साईबर अपराध कांड संख्या 75/23, दिनांक 28.12.2023, धारा 414/419/420/467/468/471/120 (B) भा०द०वि० एवं 66(B) (C) (D) आई०टी० एक्ट में आरोप पत्रित है। अभियुक्तों का कार्यक्षेत्र मुलत: पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *