सिंदरी । सिन्दरी मे जल की भयावह स्थिति को देखते हुए वाम जनवादी संघर्ष समिति सिंदरी ने बिरसा समिति में आपात बैठक कर 30 जून को हूल दिवस के दिन पानी के सवाल पर हर्ल प्रबंधन का पुतला दहन भूंजा मोड में करने का निर्णय लिया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सिंदरी के सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, निवर्तमान पार्षद पानी, बिजली की समस्या पर मौन है। जनता ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिस विश्वास से उनको अपना मत दिया, उस विश्वास का हनन हुआ है। आने वाले चुनाव में सिंदरी की जनता इन्हें सबक सिखाएगी। बैठक में सिंदरी के तमाम आम जनता, राजनैतिक दल तथा समाजसेवियों से पानी, बिजली जैसी ज्वलंत समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष के मैदान में उतरने की अपील की गई।

बैठक की अध्यक्षता गौतम प्रसाद ने किया। बैठक में मासस नेता सुरेश प्रसाद, भाकपा (माले) नेता कृष्णा प्रसाद महतो सीपीआईएम नेता विकास कुमार ठाकुर, सुबल चंद्र दास, दीपक कुमार बनर्जी, नयन कुमार दत्ता आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *