अजय कुमार जीतू
कतरास । हिल टॉप आउटसोर्सिंग कंपनी का ओ बी तेतुलमारी उत्खनन परियोजना में गिराने से रोकने के लिये असंगठित मजदूर संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार प्रेस वार्ता आयोजित कर कहा कि क्षेत्रीय प्रबंधन के हठधर्मिता के कारण हिल टॉप आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा तेतुलमारी कोलियरी के चालू उत्खनन परियोजना में ओ बी गिराकर तेतुलमारी कोल डम्प के 500 असंगठित मजदूरों के परिजनों के समक्ष भुखमरी की स्थित उत्पन कर दी है।संघ के सक्रिय सदस्य मनोज मल्लाह ने कहा कि प्रबंधन के अड़ियल रवैये के कारण आउटसोर्सिंग के ओ बी गिराने से तेतुलमारी उत्खनन परियोजना के 4 नंबर सिम का 15 मीटर व 5 सिम का 13 मीटर का बेंच के लाखों टन कोयला ओबी से ढका जा रहा है।
जिससे असंगठित मजदूरो के समक्ष रोजी रोटी की समस्या उत्पन हो गयी है।प्रेस वार्ता के अशोक ठाकुर, रामचंद्र प्रसाद,मनोज मल्लाह , सुखेन्द्र यादव,फेकू मल्लाह,राजाराम भुइँया, अजित रवानी,भीम पासवान,बिनोद महतो,रामसेवक यादव,तेतरी देवी, शांति देवी, रूनी देवी,कांति देवी,लखपतिया देवी, मैना देवी,जितेन्द्र कुमार,गुड्डू साहनी,बिनोद कुमार सहित अन्य लोग मौजद थे।
