सिंदरी/बलियांपुर । बलियापुर के कुसमाटांड़ मड़प थान में 29 जून को नशा मुक्ति के उद्देश्य से नशाबंदी के सवाल पर मुखिया अंजना देवी की अध्यक्षता में महिलाओं की बैठक हुई. गांव की सैकड़ों महिलाओं ने नशा के दुष्परिणामों को सामने रखा तथा शराबबंदी का संकल्प लिया। महिलाओं का कहना था कि शराब से आर्थिक, शारीरिक व मानसिक क्षति के साथ-साथ समाज का वातावरण दूषित हो रहा है।महिलाओं ने समिति बनाकर आगे की लड़ाई लड़ने का संकलप किया।
मौके पर संध्या देवी, कविता देवी, आलोमनी देवी, अनीता देवी, ममता देवी, सुमिता देवी, सुनीता देवी, मंजू देवी, चाइना देवी, सरिता देवी, आशा देवी, प्रतिमा देवी सहित सैकड़ों महिलाएं थी. बैठक में प्रखंड उप प्रमुख प्रतिनिधि स्वपन कुमार महतो, पंचायत समिति सदस्य चंदा देवी, वार्ड सदस्य परमेश्वर महतो, शिक्षक मुकुल चंद्र रोहिदास उपस्थित थे।
